International Journal on Science and Technology

E-ISSN: 2229-7677     Impact Factor: 9.88

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 17 Issue 2 April-June 2026 Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of April-June.

उरांव जनजाति की भाषा: कुड़ुख का भाषाई विश्लेषण

Author(s) विकाश कुमार, डॉ. अशुतोष मंडावी
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध-पत्र उरांव जनजाति की भाषा 'कुड़ुख' का विस्तृत भाषाई विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जो द्रविड़ भाषा-परिवार की उत्तरी शाखा से संबंधित है। छत्तीसगढ़ राज्य में उरांव जनजाति की एक महत्वपूर्ण जनसंख्या निवास करती है, विशेषकर जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा जिलों में। यह अध्ययन कुड़ुख भाषा की ध्वनि संरचना, व्याकरणिक विशेषताओं, दैनिक वार्तालाप के व्यावहारिक स्वरूप, लिपि विकास एवं इसकी वर्तमान स्थिति पर केंद्रित है।
कुड़ुख भाषा भारत की उन जनजातीय भाषाओं में से है जिसे यूनेस्को की सूची में 'संकटग्रस्त' (असुरक्षित) घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस भाषा के वक्ता झारखंड के बाद देश में दूसरे स्थान पर हैं। राज्य शासन के आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (रायपुर) द्वारा इसके संरक्षण और मैदानी अमले के साथ संवाद सहज करने हेतु 'कुडुख बोली वार्तालाप संक्षेपिका' जैसे महत्वपूर्ण प्रलेख तैयार किए गए हैं। इस शोध-पत्र में कुड़ुख भाषा की व्याकरणिक बारीकियों और व्यावहारिक शब्दावली का तुलनात्मक व विश्लेषणात्मक मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया है।
Keywords उरांव जनजाति, कुड़ुख भाषा, द्रविड़ भाषा-परिवार, छत्तीसगढ़, वार्तालाप संक्षेपिका, भाषा विश्लेषण।
Published In Volume 16, Issue 4, October-December 2025
Published On 2025-10-05

Share this