International Journal on Science and Technology

E-ISSN: 2229-7677     Impact Factor: 9.88

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 17 Issue 2 April-June 2026 Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of April-June.

नृत्यों का स्मुच्चय : लाई हराओबा

Author(s) Dr. GOPAL KUMAR
Country India
Abstract मणिपुर पूर्वोत्तर भारत स्थित प्रदेश है। यह उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिज़ोरम,पश्चिम में असम तथा पूरब में म्यांमार से घिरा है। लाई हराओबा मणिपुर के मैतै समुदाय के निवासियों का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार में प्रदर्शित किए जाने वाले प्राचीनतम एवं परंपरागत लोक-नृत्यको भी लाई हराओबा कहा जाता है जिसमें यहां के निवासियों के आर्येतर धार्मिक विश्वासों, आध्यात्मिक चिंतन और जनजातीय कला तथा संस्कृति के बहुत से तत्व अभी भी विद्यमान हैं। लाई हराओबा से ही अन्य मणिपुरी नृत्य शैली का उद्‌भव माना जाता है। इस त्योहार के दौरान अनेक नृत्यों के माध्यम से विभिन्न क्रियाकलापों को प्रदर्शित किया जाता है। इस शोध-पत्र के माध्यम से लाई हराओबा त्योहार के दौरान प्रदर्शित किए जाने वाले विभिन्न नृत्य शैलियों को प्रकाश में लाने का प्रयास किया गया है। इन नृत्यों के माध्यम से सृष्टि निर्माण की विविध गतिविधियों को दर्शाने की प्रक्रिया को दिखाने का प्रयास किया जाता है। इससे लाई हराओबा के दौरान प्रदर्शित की जाने वाली पारंपरिक नृत्य शैलियों एवं मणिपुर के मैतै समुदाय के जीवन दर्शन की जानकारी अन्य क्षेत्र के लोगों को मिलेगी।
Keywords लाई हराओबा, हस्तमुद्रा, लाइबोजागोई, नोइबा, माइबी, माइबा
Field Arts
Published In Volume 16, Issue 4, October-December 2025
Published On 2025-10-23
DOI https://doi.org/10.71097/IJSAT.v16.i4.9005

Share this